लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

फ़तेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी एक नगर है जो कि मुगल सम्राट अकबर ने सन् 1571 में बसाया था। वर्तमान में यह आगरा जिला का एक नगरपालिका बोर्ड है। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। यह यहाँ के मुगल साम्राज्य में अकबर के राज्य में 1571 से 1585 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही फिर इसे खाली कर दिया गया, शायद पानी की कमी के कारण। यह सिकरवार राजपूत राजा की रियासत थी जो बाद में इसके आसपास खेरागढ़ और मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बस गए। फतेहपुर सीकरी मुसलिम वास्तुकला का सबसे अच्‍छा उदाहरण है। फतेहपुर सीकरी मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि यह मक्‍का की मस्जिद की नकल है और इसके

प्रो. एस.पी. सिंह बघेल

व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा  बघेल का जन्म 1960 में भटपुरा, उमरी, इटावा जिला, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनका जन्म धनगर (गड़रिया) परिवार में हुआ था।  वर्तमान में वह आगरा से लोकसभा के सदस्य हैं , जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है । उनके पिता रामभरोसे सिंह और माता रामश्री देवी थीं। बघेल की शादी 30 नवंबर 1989 को हुई और उनके दो बच्चे हैं। बघेल के पास कानून में स्नातक की डिग्री, विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री और डॉक्टरेट की डिग्री है। उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महाराजा जीवाजी राव विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेरठ विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। कैरियर  1998, 199

आगरा

आगरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। आगरा शहर यमुना नदी के तट पर स्थित एक महानगर है। यह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के 206 किलोमीटर (128 मील) दक्षिण में स्थित है। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार 15,85,704 की जनसंख्या के साथ आगरा उत्तर प्रदेश का चौथा और भारत का 23वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है।