मध्यप्रदेश

प्रकाश चंद्र सेठी

अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी मुख्यमंत्री  पुराने जमाने के सबसे कठिन दौर में कांग्रेस के संकटमोचक के रूप में प्रकाश चंद सेठी का नाम लिया जाता है। इंदिरा गांधी के राजनीतिक काल में सबसे महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले प्रकाश चंद सेठी अविभाजित मध्यप्रदेश के आठवें मुख्यमंत्री बने थे। वे दो बार मुख्यमंत्री बने उज्जैन से ताल्लुक रखने वाले विधायक प्रकाश चंद्र सेठी 29 जनवरी 1972 को प्रथम बार मुख्यमंत्री बने दूसरी बार 23 मार्च 1972 को मुख्यमंत्री बने जिनका कार्यकाल 23 दिसंबर 1975 तक रहा

डॉ शंकरदयाल शर्मा

डॉ शंकरदयाल शर्मा  (19 अगस्त 1918- 26 दिसंबर 1999) भारत के नवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक रहा। राष्ट्रपति बनने से पूर्व आप भारत के आठवे उपराष्ट्रपति भी थे आप भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री (1952-1956) रहे तथा मध्यप्रदेश राज्य में कैबिनेट स्तर के मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, विधि, सार्वजनिक निर्माण कार्य, उद्योग तथा वाणिज्य मंत्रालय का कामकाज संभाला था। केंद्र सरकार में वे संचार मंत्री के रूप में (1974-1977) पदभार संभाला। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष (1972-1974) भी रहे।