भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष

अमित शाह

अमित शाह (जन्म: 22 अक्टूबर 1964) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा सम्प्रति भारत के गृह मंत्री हैं। इसके पहले वे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में गांधी नगर से लोकसभा के सांसद चुने गए हैं। इसके पहले वे राज्यसभा के सदस्य थे। मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल में भारत के गृहमंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का बड़ा फैसला लिया जो कांग्रेस के सत्ता में रहते प्रायः असम्भव माना जाता था। 

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह जन्म 10 जुलाई, 1951 वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत) भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री हैं। वर्तमान में राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। वे भारत के गृह मंत्री रह चुके हैं तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है), ईकाई के अध्यक्ष थे। प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, कर्म भूमि मिर्जापुर रही पर, शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत

सुशील कुमार शिंदे

सुशीलकुमार संभाजी शिंदे (जन्म 4 सितंबर 1941) महाराष्ट्र राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 26 मई 2014 तक गृह मामलों के मंत्री, मनमोहन सिंह सरकार में ऊर्जा मंत्री और लोकसभा में सदन के नेता थे। उन्होंने पहले 18 जनवरी 2003 से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था अक्टूबर 2004 तक।

जन्म तथा शिक्षा

लालकृष्ण आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी (जन्म: 8 नवम्बर 1927) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी को भारतीय राजनीति में एक प्रमुख पार्टी बनाने में उनका योगदान सर्वोपरि कहा जा सकता है। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जनवरी 2008 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीत होने पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की थी।